चमत्कारी हत्था जोड़ी

हत्था जोड़ी प्रकृति की अनमोल देनों में से एक हैं, हत्था जोड़ी अति दुर्लभ वस्तु मानी जाति हैं क्योकि यह आसानी से प्राप्त नहीं होती, हत्था जोड़ी एक विरुपा नामक  पौधे की किसी-किसी जड़ में पायी जाता हैं, सभी जड़ों में नहीं पायी जाती। हत्थाजोड़ी का आकार हमारे दोनों हाथों के समान होता हैं, हत्थाजोड़ी में दोनो हाथ नींचे से आपस में जुडे़ हुए प्रतीत होते हैं कई-कई हत्थाजोड़ी का ऊपरी भाग भी आपसे में जुड़ा होता है, और उसके उपरी भाग में पांच-पांच उंगलियो के समान आकृतिया दिखाई देती हैं इस कारण इसे हत्थाजोड़ी के नाम से जाना जाता हैं।
हत्थाजोड़ी विभिन्न तांत्रिक प्रयोगों में काम आती हैं, विद्वानों का कहना  हैं की एक सिद्ध हत्थाजोड़ी को केवल अपने साथ रखने मात्र से ही छोटे-बडे़ अनेक संकटों का स्वतः ही निवारण हो जाता हैं। हत्था जोड़ी को अपने पास रखने से आकस्मिक दुर्घटना आदि का भय नहीं सताता। ऐसा माना जाता हैं की जिस मनुष्य के पास में हत्था जोड़ी होती हैं उसके ऊपर कोई टोने-टोटके, तांत्रिक प्रयोग आदि का प्रभाव नहीं होता हैं!
हत्थाजोड़ी का विशेष प्रयोग तांत्रिको द्वारा तंत्र क्रियाओं में किया जाता है, हत्थाजोड़ी शीघ्र प्रभावी एवं चमत्कारी वस्तु होने की कारण ही विभिन्न तंत्र शास्त्र में हत्थाजोड़ी के अनेक उपयोग बताये गये है।
– विद्यवानो का कहना  हैं की जिस मनुष्य के पास असली सिद्ध हत्थाजोड़ी होती है, उसका भाग्य दिन दोगुनी-रात चौगुनी तेजी से चमकता देखने मिलता हैं!
– ऐसी मान्यता हैं की जिस व्यक्ति के पास हत्थाजोड़ी होती हैं उसके खिलाफ किये गये सभी झुठे आरोप, षड़यंत्र, टोने-टोटके, तांत्रिक कर्म इत्यादि निष्फल हो जाते हैं, बडे़ से बडे़ शत्रु का प्रभाव उसके समक्ष क्षीण हो जाता हैं और बडे़ से बडे़ तांत्रिकों की तंत्र क्रिया निष्फल हो जाती हैं। कुछ जानकारों का तो यहां तक कहना हैं यदि कुछ विशेष मंत्रों से सिद्ध कि गई हत्थाजोड़ी को यदि व्यक्ति अपने पास रखता हैं तो उसका बडे़ से बड़ा शत्रु भी उसके आगे नतमस्तक हो जाता हैं।
–  यदि किसी व्यक्ति के ऊपर उसके विरोधी या शत्रुओं ने झुठे आरोप लगाकर कोर्ट-कचहरी, मुकदमें इत्यादि में फंसा दिया हो तो हत्थाजोड़ी के प्रभाव से उसे मुकदमे में विजय की प्राप्ति होती हैं और उसके शत्रु वशीभूत हो जाते हैं।
–  हत्थाजोड़ी को पास रखने से राजकीय अर्थात सरकारी कार्यो से जुडे़ छोटे-बडे़ सभी अधिकारी व्यक्ति के वशीभूत हो जाते हैं। यदि कोई सरकारी अधिकारी बिना किसी कारण आपको अनायास ही अपने पद व सत्ता का फायदा उठाकर आपको परेशान कर रहा हो या कष्ट दे रहे हो, तो इस में जरा भीं संदेह नहीं हैं कि हत्थाजोड़ी आपके लिये रामबाण औषधि के रुप में साबित हो सकती हैं! क्योकि हत्थाजोड़ी एक अनुभूत एवं दिव्य वस्तु हैं।
–  सिद्ध की हुई हाथाजोडी को चांदी या स्टील की डिब्बी में लौंग, इलायची व सिन्दूर के साथ ही डिब्बी को बंध कर के रखना चाहिए। दैनिक पूजन के समय उस डिब्बी को खोलकर, धूप-दीप दिखाकर उसे बंधकर देना चाहिए।
–  हाथाजोड़ी घर में होने से पति-पत्नी में आपसी प्रेम बढ़ता हैं व दांपत्य सुख में वृद्धि होती हैं। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता हेतु हत्थाजोड़ी अचूक उपाय सिद्ध हो सकती है। जिस घर में पूर्ण विधि-विधान से अभिमंत्रित या सिद्ध की गई हत्थाजोड़ी का पूजन होता है, उस घर के सदस्य सभी प्रकार की परेशानीयों से सुरक्षित रहते हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन उन्नति की ओर जाती हैं और व्यक्ति श्री सम्पन्न बना रहता है।
–  सिद्ध हाथाजोड़ी को कोई भी व्यक्ति चाहें वह स्त्री हो या पुरूष चाहे किसी धर्म या वर्ण का हो वह सरलता से पूजन कर सकते हैं। हत्थाजोड़ी का पूजन करने वाले व्यक्तियों का व्यक्तित्व एवं प्रभाव अन्य व्यक्ति की अपेक्षा निश्चित रुप से अत्याधिक प्रभावशाली होता हैं। हत्थाजोड़ी के विशेष प्रयोगों से पूजन कर्ता व्यक्ति में विलक्षण सम्मोहन शक्ति जाग्रत हो सकती हैं!
–  सिद्ध हाथाजोड़ी व्यक्ति को भूत-प्रेत, मारण-उच्चाटन, कामण-टूमण इत्यादि उपद्रवों से रक्षा होती हैं। व्यक्ति की धन-संपत्ति में निश्चित रुप से वृद्धि होने लगती हैं। हत्थाजोडी का विधिवत पूजन करने से वाणी के दोष और रोग नष्ट होते हैं। हत्थाजोडी को तिजोरी में रखने से व्यवसाय स्वतः बढने लगता हैं।
– कुछ विद्वानों का तो यहां तक कथन हैं की हाथाजोड़ी के नियमित पूजन एवं दर्शन से व्यक्ति का सोया भाग्य जाग जाता हैं, और उसके बिगडे़ कार्य जल्द ही बनने लगते है।  

 


Rajesh Tamrakar

Jyotish & Vastu Advisor
106,Ubale House Sant Santa Colony
Janki Nagar
Jabalpur.
M)9826446569

Published by Aacharya Rajesh Tamrakar

Rajesh Tamrakar is Assistant Professor Maharshi Mahesh Yogi Vaidic Vishwavidyalay .He work in Astrology, Vaastu Shastr 20 years.

Leave a comment